BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बीएनपी नेता तारिक रहमान ने 17 साल के स्वनिर्वासन के बाद बांग्लादेशी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया

बीएनपी नेता तारिक रहमान ने 17 साल के स्वनिर्वासन के बाद बांग्लादेशी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया

बीएनपी नेता तारिक रहमान ने 17 साल के स्वनिर्वासन के बाद बांग्लादेशी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया
Bhasha
Published: 27 Dec 2025 | 5:15 pmModified: 27 Dec 2025 | 5:15 pm

ढाका/नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार को बांग्लादेश की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) प्राप्त करने की औपचारिकताएं पूरी कर लीं।

लंदन में 17 वर्षों से अधिक के स्वनिर्वासन के बाद दो दिन पहले ही रहमान स्वदेश लौटे हैं।

समाचार पोर्टल ‘टीबीएसन्यूजडॉटनेट’ की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के 60 वर्षीय नेता ने कड़ी सुरक्षा के बीच ढाका स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय गये, जहां उन्होंने बायोमेट्रिक पंजीकरण कराया।

अधिकारियों ने बताया कि रहमान ने इससे पहले अपना मतदाता पंजीकरण आवेदन ऑनलाइन जमा किया था।

निर्वाचन आयोग की राष्ट्रीय पहचान पंजीकरण शाखा के महानिदेशक एएसएम हुमायूं कबीर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘तारिक रहमान ने ऑनलाइन फॉर्म भर दिया है और वह बायोमेट्रिक पंजीकरण पूरा करने आए हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि रहमान को 24 घंटे के भीतर एनआईडी कार्ड मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि रहमान की बेटी जैमा ने भी एनआईडी कार्ड के लिए पंजीकरण की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

भाशा शफीक

देवेंद्र

देवेंद्र

देवेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बीएनपी नेता तारिक रहमान ने 17 साल के स्वनिर्वासन के बाद बांग्लादेशी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया

People also search for:BangladeshBangladesh RahmanRahman

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm