ब्रिटेन ने कोविड-19 के लिए नया एंटीबॉडी उपचार परीक्षण शुरू किया

ब्रिटेन ने कोविड-19 के लिए नया एंटीबॉडी उपचार परीक्षण शुरू किया

ब्रिटेन ने कोविड-19 के लिए नया एंटीबॉडी उपचार परीक्षण शुरू किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 14, 2020 3:56 pm IST

लंदन, 14 सितंबर (भाषा) ब्रिटेन ने अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों के लिए सोमवार को एक नए एंटीबॉडी उपचार का मानव परीक्षण शुरू किया।

सरकार समर्थित इस परीक्षण के तहत लगभग दो हजार रोगियों को प्रयोगशाला में निर्मित एंटीबॉडीज दी जाएंगी और देखा जाएगा कि यह उपचार कितना प्रभावी रहता है।

मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी जॉर्ज डी यानकूपलस ने कहा, ‘‘विश्व को कोविड-19 से लड़ने के लिए तत्काल नयी दवाओं की आवश्यकता है और नए उपचार विकल्पों के मूल्यांकन के लिए उचित परीक्षण यह समझने में मदद करेंगे कि कौन सा विकल्प सर्वाधिक प्रभावी है।’’

भाषा

नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में