ब्रसेल्स, 27 फरवरी (भाषा)यूरोपीय संघ ने अपने धोखाधड़ी-रोधी कार्यालय (ओएलएएफ) को अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मेंडेलसन के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। यह आदेश यूरोपीय संघ के व्यापार प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने के दौरान मेंडलसन की जेफ्री एप्स्टीन से संबंधों को लेकर दिया गया है।
आयोग के एक प्रवक्ता ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए बृहस्पतिवार देर रात बताया, ‘‘परिस्थितियों को देखते हुए, और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के मद्देनजर यूरोपीय आयोग ने 18 फरवरी को ओएलएएफ से इस मामले की जांच करने के लिए कहा है।
यूरोपीय धोखाधड़ी रोधी कार्यालय को संक्षेप में ओएलएएफ के नाम से जाना जाता है। यह यूरोपीय संघ की निगरानी एजेंसी है जो वित्तीय धोखाधड़ी और मानवाधिकार उल्लंघनों सहित अन्य उल्लंघनों के लिए प्रवासन अधिकारियों और सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करती है। इसके कार्यालय ने हालांकि जांच की पुष्टि नहीं की है।
ब्रिटेन की एक प्रभावशाली हस्ती मेंडेलसन के खिलाफ सार्वजनिक पद पर कथित कदाचार के मामले में जांच चल रही है। उनका संबंध दोषी यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से है।
मेंडेलसन के एप्स्टीन से संबंधों ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के नेतृत्व को खतरे में डाल दिया है, जिन्होंने बदनाम फाइनेंसर के साथ उनकी (मेंडलसन की) दोस्ती को लेकर दी गई चेतावनियों के बावजूद राजनयिक पद पर नियुक्त किया था।
एपी धीरज पवनेश
पवनेश