बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोरिसोव कोरोना वायरस से संक्रमित

बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोरिसोव कोरोना वायरस से संक्रमित

बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोरिसोव कोरोना वायरस से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: October 25, 2020 4:32 pm IST

सोफिया (बुल्गारिया), 25 अक्टूबर (एपी) बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयको बोरिसोव कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

इस देश में पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

बोरिसोव ने रविवार को एक फेसबुक संदेश में इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘दो पीसीआर जांच के बाद, आज मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।’’

उन्होंने कहा कि वह चिकित्सकों की सलाह का पालन करते हुए इलाज के लिए घर पर ही रहेंगे।

एपी देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में