President Mohammed Shahabuddin Resigned: इस देश के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, पूर्व पीएम के साथ नजदीकियों को लेकर थे चर्चा में

President Mohammed Shahabuddin Resigned: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

President Mohammed Shahabuddin Resigned: इस देश के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, पूर्व पीएम के साथ नजदीकियों को लेकर थे चर्चा में

President Mohammed Shahabuddin Resigned/Image Credit: AI

Modified Date: July 24, 2026 / 05:54 pm IST
Published Date: July 24, 2026 5:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने अपने पांच साल के कार्यकाल के खत्म होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया।
  • राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से करीबी संबंध थे।

President Mohammed Shahabuddin Resigned: नई दिल्ली: बांग्लादेश से एक बड़ी राजनीतिक खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक न्यूज एजेंसी ने बांग्लादेशी लोकल मीडिया के हवाले से इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने अपने पांच साल के कार्यकाल के खत्म होने से लगभग दो साल पहले ही इस्तीफा दे दिया।

हसीना से नजदीकियों के चलते थे सुर्ख़ियों में

हाल ही में खबरे आई थी कि, सरकार शहाबुद्दीन के पद पर बने रहने से खुश नहीं थी, क्योंकि उनके पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से करीबी संबंध थे। ऐसे में शहाबुद्दीन का इस्तीफा हसीना के उस ऐलान के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी और सरेंडर कर देंगी।

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश के संविधान के अनुसार, जब तक बांग्लादेश का नया राष्ट्रपति नहीं चुन लिया जाता, तब तक संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर काम करेंगे। (President Mohammed Shahabuddin Resigned) एक न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, हसीना के देश लौटने के ऐलान के बाद, सरकार ने शहाबुद्दीन से पद छोड़ने को कहा था क्योंकि उनके हसीना के साथ लंबे समय से संबंध रहे हैं।

शहाबुद्दीन 2023 में बने थे राष्ट्रपति

President Mohammed Shahabuddin Resigned: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मोहम्मद शहाबुद्दीन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पुराने सहयोगी और अब प्रतिबंधित अवामी लीग के उम्मीदवार थे, उन्हें साल 2023 में राष्ट्रपति के रूप में निर्विरोध चुना गया था। वह पिछली अवामी लीग सरकार के आखिरी संवैधानिक पदाधिकारी हैं जो 2024 के उस विद्रोह के बाद भी पद पर बने हुए थे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.