ढाका, 25 मार्च (भाषा) बांग्लादेश में बुधवार को कम से कम 40 लोगों को ले जा रही एक बस परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश करते समय नदी में गिर गई जिसमें कई यात्रियों के लापता होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी राजबारी में दौलाडिया टर्मिनल पर शाम लगभग 5.15 बजे हुई और बस पद्मा नदी में गिर गई।
घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, ‘हमारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ढाका जा रही बस में 40 यात्री सवार थे। वह (दौलाडिया) टर्मिनल पर नौका पर चढ़ते समय नदी में गिर गई।’
भाषा
शुभम नरेश
नरेश