कनाडा ने भी एस्ट्राजेनेका के टीके को दी मंजूरी

कनाडा ने भी एस्ट्राजेनेका के टीके को दी मंजूरी

कनाडा ने भी एस्ट्राजेनेका के टीके को दी मंजूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 27, 2021 1:40 pm IST

टोरंटो, 27 फरवरी (एपी) कनाडा के औषधि नियामक ने भी एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 टीके के वयस्कों पर उपयोग की अनुमति दे दी है।

कनाडा ने फाइजर और मॉडेरना के बाद एस्ट्राजेनेका के टीके को (कुल तीन टीकों) मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी खबर है। इसका तात्पर्य है कि जल्दी ही ज्यादा लोगों को टीका उपलब्ध होगा।’’

उन्होंने कहा कि 3.8 करोड़ आबादी वाले देश के पास मार्च के अंत तक कोविड-19 टीकों के 65 लाख डोज उपलब्ध होंगे। नयी मंजूरी के बाद पांच लाख डोज और मिलेंगे।

कानाडा के स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों को एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाने की मंजूरी दी है।

एपी अर्पणा उमा

उमा


लेखक के बारे में