कनाडा : प्रधानमंत्री कार्नी ने सरकार बनने के बाद पहला फैसला ईंधन कर स्थगित करने का लिया निर्णय

कनाडा : प्रधानमंत्री कार्नी ने सरकार बनने के बाद पहला फैसला ईंधन कर स्थगित करने का लिया निर्णय

कनाडा : प्रधानमंत्री कार्नी ने सरकार बनने के बाद पहला फैसला ईंधन कर स्थगित करने का लिया निर्णय
Modified Date: April 14, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: April 14, 2026 9:30 pm IST

टोरंटो, 14 अप्रैल (एपी) कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उनकी अल्पमत सरकार के बहुमत में तब्दील होने के बाद लिये गए पहले फैसले में मंगलवार को इजराइल और अमेरिका के ईरान के साथ युद्ध के मद्देनजर ईंधन कर निलंबित कर दिया।

कार्नी ने कहा कि ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि को देखते हुए, वह अगले सोमवार से लेकर श्रम दिवस तक संघीय ईंधन उत्पाद शुल्क को निलंबित कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक ‘‘जिम्मेदार, अस्थायी उपाय’’ बताया, जिससे ट्रक चालकों और व्यवसायों के लिए लागत में कमी आएगी।

कार्नी की लिबरल पार्टी के पास अब हाउस ऑफ कॉमन्स (संसद के निचले सदन)की 343 सीट में से 174 सीट हैं। पिछले साल के चुनाव के बाद खाली हुई तीन सीट पर जीत हासिल करने के बाद उन्हें कानून पारित करने के लिए विपक्षी दलों के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी।

कार्नी की सरकार कनाडा के इतिहास में पहली ऐसी सरकार है, जिसने अल्पमत सरकार बनाने के बाद बहुमत हासिल किया। सोमवार के नतीजों के बाद लिबरल पार्टी 2029 तक सत्ता में बनी रह सकती है।

कार्नी ने कहा कि वह किफायती आवास और प्रमुख आर्थिक परियोजनाओं में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मतदाताओं ने हमारी नई सरकार की योजना पर अपना भरोसा जताया है।’’

कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विलय की धमकियों के कारण जनता में उपजे गुस्से के बीच पिछले साल कनाडा में जीत हासिल की थी।

तब से, मुख्य विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के चार सदस्यों सहित विपक्षी दलों से पांच सदस्यों ने दल-बदल किया है और इन घटनाक्रम ने कार्नी की लिबरल पार्टी को बहुमत के कगार पर पहुंचा दिया।

एपी धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में