सेउटा प्रवासी विवाद: स्पेन ने जवाबी कार्रवाई के तहत इटली के यात्रियों के लिए जांच चौकी स्थापित की
सेउटा प्रवासी विवाद: स्पेन ने जवाबी कार्रवाई के तहत इटली के यात्रियों के लिए जांच चौकी स्थापित की
मैड्रिड, आठ अगस्त (एपी) स्पेन के सेउटा क्षेत्र में अचानक हजारों प्रवासियों के पहुंचने के बाद स्पेन और इटली के बीच राजनयिक विवाद शनिवार को और बढ़ गया। स्पेन सरकार ने इटली के यात्रियों पर सीमा प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की।
स्पेन से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाने के इटली के फैसले के जवाब में यह कदम उठाया गया है।
स्पेन की सरकारी समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, रात से लागू हुई इस व्यवस्था के बाद बार्सिलोना हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले इटली के नागरिकों की पुलिस ने अचानक जांच की।
स्पेन सरकार ने कहा कि ये जांच कम से कम एक महीने तक जारी रहेंगी।
इससे पहले शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्पेन की यह चेतावनी खारिज कर दी थी कि अगर इटली नौ अगस्त की समयसीमा तक अपने प्रतिबंध नहीं हटाता है तो वह ‘अपने नागरिकों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए उचित कदम’ उठाएगा।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की प्रवासियों से जुड़ी नीतियों की मेलोनी द्वारा कड़ी आलोचना के बाद इटली ने एक अगस्त से स्पेन के नागरिकों पर हवाई और समुद्री सीमा प्रतिबंध लागू कर दिया था।
पिछले महीने के अंत में मोरक्को से 72,000 प्रवासी अचानक स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र सेउटा में पहुंच गए थे। हालांकि, बाद में ज्यादातर प्रवासी वापस लौट गए, लेकिन स्पेन और मोरक्को के अधिकारियों के अनुसार 80 से अधिक प्रवासियों की मौत हो गई।
एपी जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


