आईएस से जुड़े समूह ने कांगो के गांव में 13 लोगों की हत्या की
आईएस से जुड़े समूह ने कांगो के गांव में 13 लोगों की हत्या की
किन्शासा (कांगो), आठ अगस्त (एपी) युगांडा की सीमा के पास कांगो के एक गांव में शनिवार तड़के इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े समूह के आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए और घरों में आग लगाने के साथ ही लूटपाट भी की गई। एक स्थानीय नागरिक समूह ने यह जानकारी दी।
ये हमला मंबासा प्रांत के नजदीक बसे बनाना इकोले गांव में हुआ।
‘न्यू सिविल सोसाइटी ऑफ कांगो/मंबासा’ की प्रमुख मैरी-नोएल एनोटेन और स्थानीय निवासी सिल्वेन अंदाली ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इस हिंसा के पीछे ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ (एडीएफ) का हाथ था।
एनोटेन ने कहा, ‘‘13 नागरिकों की मौत का यह आंकड़ा अभी शुरुआती है क्योंकि ज्यादातर निवासी फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं और आसपास के दूसरे गांवों से संपर्क साधने का प्रयास जारी है।’’
इन हमलों की वजह से लोगों को यह तय करना पड़ा कि वे वहीं रुकें या प्रांत के दूसरे हिस्सों में जाने का जोखिम उठाएं, जहां इतिहास का सबसे तेजी से फैलने वाले रोग इबोला का प्रकोप जारी है।
एपी शफीक पवनेश
पवनेश

Facebook


