भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग पर 14 और 15 जुलाई को काठमांडू में होंगी अहम बैठकें

भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग पर 14 और 15 जुलाई को काठमांडू में होंगी अहम बैठकें

भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग पर 14 और 15 जुलाई को काठमांडू में होंगी अहम बैठकें
Modified Date: July 12, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: July 12, 2026 11:27 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 12 जुलाई (भाषा) भारत और नेपाल के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस सप्ताह काठमांडू में संयुक्त कार्य समूह और संयुक्त संचालन समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, ये बैठकें 14 और 15 जुलाई को होंगी।

नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्रालय के संयुक्त प्रवक्ता संदीप कुमार देव ने बताया कि सचिव स्तर की इन बैठकों में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल करेंगे, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्रालय की सचिव सरिता दवाड़ी करेंगी।

उन्होंने बताया कि संयुक्त कार्य समूह की बैठक में नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्रालय के संयुक्त सचिव और भारत के ऊर्जा मंत्रालय के उनके समकक्ष अधिकारी शामिल होंगे। वहीं, संयुक्त संचालन समिति की बैठक में दोनों देशों के संबंधित विभागों के सचिव हिस्सा लेंगे।

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में