होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक द्वीप पर हमारी सेना पर नए हमले किये गए: ईरान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक द्वीप पर हमारी सेना पर नए हमले किये गए: ईरान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक द्वीप पर हमारी सेना पर नए हमले किये गए: ईरान
Modified Date: July 12, 2026 / 10:42 pm IST
Published Date: July 12, 2026 10:42 pm IST

दुबई, 12 जुलाई (एपी) ईरान के सरकारी मीडिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास केशम द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर नए सिरे से हमलों की खबर दी है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने द्वीप के गवर्नर के हवाले से बताया कि रविवार दोपहर से अब तक लगभग एक दर्जन मिसाइलें दागी गयी हैं, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

अमेरिकी सेना की ओर से इस पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं आई है। इससे पहले रविवार को अमेरिका की सेना ने कहा था कि उसने जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक पोत पर ईरान के हालिया हमले के जवाब में ईरान में लगभग 140 ठिकानों पर हमला किया था।

फारस की खाड़ी के इस सबसे बड़े द्वीप पर लगभग 1,50,000 लोग रहते हैं।

एपी प्रशांत वैभव

वैभव


लेखक के बारे में