चीन ने पाकिस्तान को लगाया चूना, अपने दोस्त को भेजे अंडरवियर से बने मास्क
चीन ने पाकिस्तान को लगाया चूना, अपने दोस्त को भेजे अंडरवियर से बने मास्क
इस्लामाबाद। पाकिस्तान का जिगरी दोस्त चीन कोरोना की लड़ाई में उसके साथ बड़ा धोखा दे दिया है। चीन ने हाई क्वॉलिटी N-95 मास्क के नाम पर पाकिस्तान को अंडरगारमेंट्स से बने मास्क भेज दिए हैं।
पढ़ें- अमेरिका ने लगाई पासपोर्ट बनाने पर रोक, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाया कदम
पाकिस्तान सरकार ने इसे अस्पतालों में भी पहुंचा दिया, लेकिन डॉक्टर इसे देखकर हैरान रह गए। डॉक्टरों ने कहा कि ये कोरोना वायरस को रोकने के लायक नहीं हैं और अंडरगारमेंट्स से बने हुए हैं।
पढ़ें- अमेरिकी पत्रकार का काटा था सिर, पाक जेल से जल्द रिहा हो सकता हैं खू…
एक पाकिस्तानी टीवी चैनल ने इस खबर को प्रसारित किया है। इस टीवी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने पाकिस्तान को बड़ा चूना लगाया दिया है और हाई क्वॉलिटी N95 मास्क की जगह अंडरगारमेंट से बने मास्क भेज दिए हैं। चीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पाकिस्तान को साथ देने का वादा किया था और कहा था कि वह जरूरी चिकित्सा सामग्री भेजेगा।

Facebook


