चीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
चीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
बीजिंग, 30 सितंबर (भाषा) चीन ने लाओस में वायुसेना सहायता और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया है और यह उसका तीसरी विदेशी सैन्य केंद्र है।
इससे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की क्षेत्रीय सैन्य पहुंच और रणनीतिक मौजूदगी का और विस्तार हुआ है।
चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लाओस के वियनतियाने प्रांत स्थित बान क्यून हवाई अड्डे पर चीन-लाओस संयुक्त सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र और चीन-लाओस मैत्री विमानन अकादमी ने बुधवार को आधिकारिक रूप से काम करना शुरू कर दिया।
इसने एक बयान में कहा कि लाओस के उप प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय रक्षा मंत्री खमलियेंग उथाकायसोन उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी इसमें हिस्सा लिया।
दोनों पक्षों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित और रखरखाव किए जाने वाले इस केंद्र का उद्देश्य लाओस को अपने वायुसेना पायलटों के प्रशिक्षण को मजबूत करने में मदद करना है।
नया सैन्य प्रशिक्षण केंद्र चीन की विदेशों में सैन्य मौजूदगी के रणनीतिक विस्तार को दर्शाता है। यह दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन को एक और ठिकाना उपलब्ध कराता है, इससे पहले कंबोडिया में इसी तरह का एक संयुक्त नौसैनिक केंद्र स्थापित किया गया था।
चीन ने अफ्रीका के हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में जिबूती में अपना पहला विदेशी नौसैनिक अड्डा स्थापित किया था।
चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन केंद्रों का निर्माण और संचालन आपसी सम्मान और चर्चा के परिणामस्वरूप हुआ है।
इसने कहा, ‘‘ये दोनों पक्षों के घरेलू कानूनों के साथ-साथ प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं का पालन करते हैं तथा इनका लक्ष्य किसी तीसरे पक्ष को निशाना बनाना नहीं है।’’
मंत्रालय ने कहा, ‘‘ये दोनों सेनाओं के बीच व्यावहारिक सहयोग को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता की रक्षा करने में मदद करेंगे।’’
बान क्यून हवाई अड्डा उत्तर-पश्चिमी वियनतियाने प्रांत में स्थित है, जो लाओस की राजधानी वियनतियाने से करीब 45 किलोमीटर उत्तर में है।
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश
लेखक के बारे में
Web Title: चीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›अमेरिका संचालित वायुसैनिक अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना में ईरान की भूमिका के संकेत : ब्रिटेन
30 Sept 2026 | 10:59 pmभारत के एससीओ समन्वयक ने इस्लामाबाद बैठक में क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, पारगमन को दी प्रमुखता
30 Sept 2026 | 10:30 pmभारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान को गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ा : मीडिया
30 Sept 2026 | 9:53 pmनेपाल के हिमलुंग हिमाल हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई
30 Sept 2026 | 9:42 pmखबर इजराइल विमान
30 Sept 2026 | 9:31 pmविस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश
30 Sept 2026 | 9:28 pmरूस ने यूक्रेन पर मिसाइल एवं ड्रोन हमला किया, सात लोगों की मौत
30 Sept 2026 | 9:13 pmवैन गॉग और सेजान की दुर्लभ कलाकृतियों की सॉदबीज करेगा नीलामी
30 Sept 2026 | 8:41 pm