रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल एवं ड्रोन हमला किया, सात लोगों की मौत
रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल एवं ड्रोन हमला किया, सात लोगों की मौत
कीव, 30 सितंबर (एपी) रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमला करते हुए मुख्य रूप से विद्युत ग्रिड को निशाना बनाया जिससे एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अगस्त के आखिर से रूस ने अपने हवाई हमले तेज़ कर दिए हैं, जिससे यूक्रेन पर दबाव बढ़ गया है। यूक्रेन जब सर्दियों की तैयारी में जुटा है तब रूस ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहा है ताकि यूक्रेन के लोगों को विद्युत सुविधा और पानी न मिल सके।
प्रधानमंत्री सेरही कोरेत्स्की ने टेलीग्राम पर कहा, ‘‘गर्मियों के बाद से शायद ही कोई ऐसा दिन बीता हो जब दुश्मन ने ऊर्जा अवसंरचना पर हमला न किया हो। लेकिन यह पहला मौका है जब इतना बड़ा और समन्वित हमला हुआ है।’’
यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि रूस के हमलों में बढ़ोतरी की वजह से ‘पूरे यूक्रेन में लगभग लगातार हवाई हमले के अलर्ट वाले दिन’ देखने को मिल रहे हैं।
सिबिहा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रूस अपना आतंक बढ़ा रहा है: दिन में जेट-संचालित ड्रोन, रात में बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलें। हमारे शहरों एवं आम नागरिकों पर लगातार हमले हो रहे हैं।’’
यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि हमला शुरू करने के साढ़े चार साल बाद भी रूस लड़ाई रोकने की अमेरिकी कोशिशों में शामिल नहीं हो रहा है। उधर, रूस का कहना है कि वह अस्थायी युद्धविराम के बजाय एक व्यापक समझौता चाहता है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूक्रेन में रूसी हमलों में सात यूक्रेनी नागरिक मारे गए और 24 घायल हो गए। हालांकि, उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया।
यूक्रेन में क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि कीव क्षेत्र के विशहोरोद में एक निजी घर के मलबे से एक मृत बच्चे को निकाला गया और तीन अन्य लोगों को बचाया गया।
अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में राजधानी कीव में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम चार अन्य घायल हो गए।
ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस का मुख्य निशाना कीव और उसके आस-पास के इलाकों में मौजूद ऊर्जा अवसंरचना है।
एपी
राजकुमार नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
Web Title: रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल एवं ड्रोन हमला किया, सात लोगों की मौत
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›भारत के एससीओ समन्वयक ने इस्लामाबाद बैठक में क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, पारगमन को दी प्रमुखता
30 Sept 2026 | 10:30 pmभारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान को गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ा : मीडिया
30 Sept 2026 | 9:53 pmचीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
30 Sept 2026 | 9:49 pmनेपाल के हिमलुंग हिमाल हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई
30 Sept 2026 | 9:42 pmखबर इजराइल विमान
30 Sept 2026 | 9:31 pmविस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश
30 Sept 2026 | 9:28 pmवैन गॉग और सेजान की दुर्लभ कलाकृतियों की सॉदबीज करेगा नीलामी
30 Sept 2026 | 8:41 pmचीन में भारतीय राजदूत दोरईस्वामी और प्रमुख चीनी अर्थशास्त्री ने आर्थिक संबंधों पर चर्चा की
30 Sept 2026 | 8:25 pm