अंतर्राष्ट्रीय मंच पर फिर भारत की राह रोकेगा चीन

Ads

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर फिर भारत की राह रोकेगा चीन

  •  
  • Publish Date - June 20, 2017 / 12:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

चीन ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की राह में अभी भी कुछ समस्याएं हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुंग ने यहां कहा की वर्तमान में कुछ सदस्य अभी भी मुद्दे से असहमत हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कराने के भारत के प्रयास में रोड़ा अटकाने के लिए चीन पहले भी वीटो का इस्तेमाल कर चुका है। उसने तर्क दिया है कि जैश.ए.मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के खिलाफ पुख्ता सबूतों की कमी है। मसूद अजहर को पठानकोट आतंकवादी हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।