भारत में प्रसिद्ध स्थलों की यात्रा करेगा चीन का बौद्ध प्रतिनिधिमंडल
भारत में प्रसिद्ध स्थलों की यात्रा करेगा चीन का बौद्ध प्रतिनिधिमंडल
बीजिंग, 29 जून (भाषा) पूर्वी चीन से बौद्ध तीर्थयात्रियों और छात्रों का 31 सदस्यीय दल भारत की यात्रा करेगा। यह जानकारी एक बयान में दी गई।
शंघाई स्थित भारत के महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने सोमवार को दल के सदस्यों को विदा किया, जो भारत में बौद्ध स्थलों वाराणसी, बोधगया, राजगीर और नालंदा की यात्रा करेंगे।
प्रतीक माथुर ने यांगझोउ स्थित ऐतिहासिक सियून मठ के प्रमुख अब्बॉट शि झोंगशान के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें नालंदा के पुनर्विकास को देखने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि नालंदा स्थित ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल और हरित नालंदा विश्वविद्यालय जैसे स्थल भारत-चीन के बीच हजारों वर्ष पुराने बौद्ध संबंधों, शैक्षणिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों के संबंधों के प्रतीक बनकर उभरे हैं।
भाषा अमित अविनाश
अविनाश

Facebook


