बीजिंग, आठ अप्रैल (एपी) ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन ने ईरान के नेताओं से बातचीत करके उन्हें अमेरिका से युद्धविराम का रास्ता तलाशने के लिए राजी करने की कोशिश की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दो अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि बातचीत के दौरान चीनी अधिकारी ईरानी अधिकारियों के संपर्क में थे।
एक अधिकारी ने कहा कि चीन अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है और वह मुख्य रूप से पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र समेत मध्यस्थों के साथ काम कर रहा है।
चीनी विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इससे पहले मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, ‘‘सभी पक्षों को ईमानदारी दिखानी चाहिए और इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहिए जो शुरू ही नहीं होना चाहिए था।’’
उन्होंने कहा कि चीन इस संघर्ष के विश्व अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर ‘‘अत्यंत चिंतित’’ है।
एपी सुरभि जोहेब
जोहेब