चीनी राष्ट्रपति ने ईरान को हथियार भेजने से इनकार किया: ट्रंप
चीनी राष्ट्रपति ने ईरान को हथियार भेजने से इनकार किया: ट्रंप
वाशिंगटन, 15 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ईरान को हथियार भेजने की बात से इनकार किया है।
फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने बताया कि शी चिनफिंग ने यह इनकार उन्हें भेजे गए एक लिखित जवाबी पत्र में किया है।
दरअसल, चीन द्वारा युद्ध के लिए ईरान को हथियारों की आपूर्ति किए जाने की खबरें सामने आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें पत्र लिखा था।
ट्रंप ने कहा, ‘मैंने उन्हें एक पत्र लिखकर ऐसा न करने का अनुरोध किया था। उन्होंने मुझे जवाब में पत्र लिखकर साफ तौर पर कहा है कि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं।’
ट्रंप मई की शुरुआत में बीजिंग में शी चिनफिंग से मुलाकात करने वाले हैं।
एपी सुमित नरेश
नरेश

Facebook


