Colombia Plane Crash News: बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते ही क्रेश हुआ सेना का विमान, 33 लोगों की मौत, हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Colombia Plane Crash News: बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते ही क्रेश हुआ सेना का विमान, 33 लोगों की मौत, हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Colombia Plane Crash News: बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते ही क्रेश हुआ सेना का विमान, 33 लोगों की मौत, हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Colombia Plane Crash News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 24, 2026 / 08:08 am IST
Published Date: March 24, 2026 8:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • हरक्यूलिस C-130 विमान टेकऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त
  • हादसे में 33 लोगों की मौत, 81 घायल
  • 48 लोगों को जीवित बचाया गया, बचाव कार्य जारी

कोलंबिया: Colombia Plane Crash News कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां एक सैन्य मालवाहक विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ताया जा रहा है कि प्लेन उड़ान भरने के करीब 1.5 किलोमीटर बाद, पेरू बॉर्डर के पास हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 81 लोग घायल हो गए।

125 लोग थे सवार

Colombia Plane Crash News मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। बताया जा रहा है कि सैन्य मालवाहक विमान कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 125 लोगों को ले जा रहा था। इसी दौरान टेकऑफ के बाद 1.5KM दूर पेरू बॉर्डर के पास प्लेन क्रैश हो गया।

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने जताया दुख

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि यह ‘‘दुखद हादसा’ पुटुमायो प्रांत के एक दूरस्थ नगर पालिका पुएर्टो लेगुइज़ामो में हुई, जो पेरू और इक्वाडोर की सीमा से लगता है। स्थानीय मीडिया द्वारा ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों में विमान दुर्घटनास्थल से काले धुएं का बादल उठता हुआ और सैनिकों से भरा एक ट्रक घटनास्थल की ओर तेजी से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कोलंबियाई वायु सेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बाद में एक वीडियो संदेश में बताया कि हरक्यूलिस सी-130 विमान में 114 यात्रियों और 11 चालक दल के सदस्यों सहित कुल 125 लोग सवार थे।उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और कम से कम 48 लोगों को जीवित बचा लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।