Mohammed Bin Salman News/Image Credit: IBC24.in
Mohammed Bin Salman News: नई दिल्ली: रविवार की सुबह जब लोग गहरी नींद से जागे तो एक खबर ने सबको चौका दिया। अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। युद्ध शनिवार को ही शुरू हुआ था जिसके 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि, अमेरिका को इतनी बड़ी कामयाबी मिली। (Mohammed Bin Salman News) खामेनेई की मौत के चलते ईरान ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया है। इसी के साथ युद्ध में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है।
वहीं, खामेनेई की मौत से पहले ईरान ने कतर, बहरीन समेत 7 देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी थी। (Mohammed Bin Salman News) इतना ही नहीं ईरान ने दुबई की राजधानी अबू धाबी में दो बड़े धमाके किए थे। लगातार जारी हमलों के बीच सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।
Mohammed Bin Salman News: एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल और यूएस द्वारा ईरान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बाद हालात को देखते हुए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पहली बार रॉयल सऊदी आर्म्ड फोर्सेज़ को ज़रूरत पड़ने पर ईरान पर जवाबी हमला करने की इजाज़त दी है। उन्होंने देश के पूर्वी हिस्से और रियाद पर ईरान (Mohammed Bin Salman News) के हमले की कोशिश को “कायरतापूर्ण” बताया और कहा कि ईरान जानता है कि सऊदी एयरस्पेस का इस्तेमाल इज़राइल या अमेरिका ने उसके खिलाफ हमले के लिए नहीं किया था।
Saudi Arabia’s de facto leader Crown Prince Mohammed bin Salman, for the first time, has authorized the Royal Saudi Armed Forces to strike back against Iran if necessary, calling attempted attacks by Iran against the east of the country and Riyadh “cowardly,” and stating that… pic.twitter.com/XjUjbZ85mh
— OSINTdefender (@sentdefender) March 1, 2026
Mohammed Bin Salman News: ईरान पर हो रहे हमलों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भी बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, उन्होंने रक्षा मंत्री, जनरल स्टाफ के प्रमुख और मोसाद प्रमुख के साथ मीटिंग की, जिसमें मैंने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए हैं। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कल हमने (Mohammed Bin Salman News) तानाशाह खामेनेई को मार गिराया। उनके अलावा दर्जनों शीर्ष दमनकारी व्यक्तियों को भी समाप्त कर दिया। हमारी सेनाएं अब तेहरान के केंद्र पर तीव्र गति से हमला कर रही हैं और आने वाले दिनों में यह और भी तीव्र होगा।
इन्हे भी पढ़ें:-