संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को एक ‘‘विफल’’ देश कहा, जिसके बाद क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त राष्ट्र के सत्र से बहिर्गमन कर दिया।
बाद में क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख एवं विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज ने ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया, और इसे ‘‘झूठ’’ एवं ‘‘बदनाम करने वाला’’ करार दिया।
क्यूबा के विदेश मंत्री ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अमेरिकी सरकार इस बात को स्वीकार करने में असमर्थ है कि क्यूबा एक पूरी तरह स्वतंत्र और संप्रभु देश है और उसे ऐसा होने का अधिकार है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऊर्जा की नाकेबंदी सहित आर्थिक नाकेबंदी केवल क्यूबा और अन्य देशों के लिए खतरा पैदा करती है। यह नरसंहार और सामूहिक दंड का एक कृत्य है। हमारा देश शांति प्रिय है और हम शांति के हकदार हैं।’’
एपी रंजन गोला
गोला