वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज से अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में मुलाकात करेंगे ट्रंप
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज से अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में मुलाकात करेंगे ट्रंप
वाशिंगटन, 19 सितंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से अगले सप्ताह पहली बार मुलाकात करेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
ट्रंप प्रशासन ने इस साल जनवरी में वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था जिसके बाद रोड्रिगेज ने प्रभावी रूप से देश की सत्ता संभाली थी।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत माइक वाल्ज ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात न्यूयॉर्क में उस समय होगी, जब ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में हिस्सा लेने वहां जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात अनौपचारिक एवं संक्षिप्त होगी।
वाल्ज ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से भी मुलाकात करेंगे।
बर्नहैम के जुलाई में ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ट्रंप के साथ उनकी यह पहली मुलाकात होगी।
उन्होंने बताया कि ट्रंप खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
ट्रंप प्रशासन ने जनवरी में एक अप्रत्याशित सैन्य अभियान के दौरान वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था और उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका लाया गया था।
एपी रंजन सिम्मी
सिम्मी

Facebook


