वेनेज़ुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हुई, बढ़ रही हताशा

Ads

वेनेज़ुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हुई, बढ़ रही हताशा

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 12:07 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 12:07 AM IST

ला ग्वायरा (वेनेज़ुएला), 27 जून (एपी) वेनेज़ुएला में आए भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,430 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, परिवारों ने आज सुबह कम से कम 68,900 लोगों के लापता होने की जानकारी दी।

इस सबके बीच लोगों में हताशा बढ़ती जा रही है।

वेनेज़ुएला के सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों में से एक, ला ग्वायरा में, अपने प्रियजनों और पड़ोसियों की तलाश कर रहे लोग फावड़ों, भारी मशीनों, रस्सियों और अपने हाथों का इस्तेमाल करके कंक्रीट के ढेर को हटाने की कोशिश करते दिखे।

एपी नेत्रपाल

नेत्रपाल