तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हुई, 531 अन्य लापता

Ads

तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हुई, 531 अन्य लापता

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 07:47 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 07:47 PM IST

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, चार सितंबर (भाषा) नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है, जबकि 531 अन्य लोग अब भी लापता हैं। चीनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि बचाव दलों ने अब तक इलाके से लोगों के व्यक्तिगत सामान के रूप में 987 चीजें बरामद की हैं।

‘शिन्हुआ’ की पूर्व रिपोर्ट के अनुसार, 30 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक लापता लोगों में 261 विदेशी नागरिक थे, जिनमें भारत के 49 और अन्य देशों के 22 लोग शामिल थे।

लापता लोगों में नेपाल के 104, लातविया के 33, अमेरिका के 18, ब्रिटेन के 15, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के छह-छह तथा शेष अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं।

चीनी अधिकारी बीजिंग स्थित संबंधित दूतावासों के साथ लापता विदेशी नागरिकों का ब्योरा साझा कर रहे हैं।

ग्यिरोंग-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन चौकी पर 26 अगस्त को अचानक भीषण बाढ़ आ गई थी, जहां दोनों तरफ सैकड़ों लोग तिब्बत में प्रवेश करने या बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।

कैलाश मानसरोवर यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु भी तिब्बत गए हुए थे।

भाषा सुमित नरेश

नरेश