Pakistan Cricket Crisis
पाकिस्तान : Pakistan Cricket Crisis : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में हड़कंप मच गया है। इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद पर तीखा हमला बोला है। गिलेस्पी ने चयन नीति में निरंतरता की कमी, खिलाड़ियों से संवाद के अभाव और टीम में डर का माहौल बनाने को लेकर PCB और चीफ सेलेक्टर के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
‘द ऑस्ट्रेलियन’ से बातचीत में जेसन गिलेस्पी ने कहा कि आकिब जावेद के नेतृत्व में टीम के पास कोई स्पष्ट रणनीति नहीं है और फैसले बहुत जल्दबाजी में बदले जा रहे हैं। Pakistan Cricket News उन्होंने कहा की वे अपना फैसला ऐसे बदलते हैं जैसे रोज पैंट बदलते हैं। उन्होंने सलमान अली आगा का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी को दूसरे टेस्ट में बाहर कर तीसरे टेस्ट से पहले घर भेज दिया गया। इसके अलावा, आकिब द्वारा मौजूदा असफलता का ठीकरा पूर्व कोचों पर फोड़े जाने का करारा जवाब देते हुए गिलेस्पी ने कहा कि आकिब खुद दो साल से चीफ सेलेक्टर हैं, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए।
शुरुआती दोनों टेस्ट गंवाने के बाद PCB ने मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा सहित सात खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जबकि हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को हटाकर माइक हेसन और एशले नॉफ्के को नई जिम्मेदारी दी गई है। बता दें की वर्ष 2024 में पाकिस्तान के हेड कोच रह चुके जेसन गिलेस्पी के इस बयान ने पाकिस्तान क्रिकेट के अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया है।