नेपाल में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,000 के पार

नेपाल में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,000 के पार

नेपाल में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,000 के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: November 3, 2020 3:18 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू,तीन नवंबर (भाषा) नेपाल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,114 नए मरीज सामने आने के बाद मंगलवार को यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,79,614 पर पहुंच गई।

नेपाल में इस अवधि में 20 संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक महामारी से हिमालयी देश में 1,004 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक, इस समय नेपाल में 37,476 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में