गुलाबी हीरे पर लगी दुनिया की सबसे बड़ी बोली, 365 करोड़ में नीलामी

गुलाबी हीरे पर लगी दुनिया की सबसे बड़ी बोली, 365 करोड़ में नीलामी

गुलाबी हीरे पर लगी दुनिया की सबसे बड़ी बोली, 365 करोड़ में नीलामी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 14, 2018 11:32 am IST

नई दिल्ली। पिंक लेगेसी डायमंड नीलामी पर दुनिया की सबसे बड़ी बोली लगी और ये हीरा 365 करोड़ रूपए में नीलाम हुआ। पिंक लेगेसी हीरा 19 कैरेट का है। यानी यह 19 करोड़ रुपए प्रति कैरेट से भी ज्यादा के भाव पर बिका। इसे अमेरिका की लग्जरी ज्वेलरी फर्म हैरी विंस्टन ने खरीदा।

पिंक लेगेसी को खरीदने वाला हैरी विंस्टन ज्वेलर इसका नाम बदलकर ‘द विंस्टन पिंक लेगेसी’ रखेगा। हैरी विंस्टन डायमंड ज्वेलरी और लग्जरी घड़ियों का बिजनेस करने वाली नामी अमेरिकी कंपनी है। साल 2013 में स्विटजरलैंड की घड़ी बनाने वाली कंपनी स्वॉच ने इसे एक अरब डॉलर में खरीद लिया था।

पिंक लेगेसी ‘विविड’ ग्रेड वाला हीरा है। यह गुलाबी रंग के हीरों की सबसे ऊंची रेटिंग है। आयत की शेप में कटिंग वाला यह हीरा प्लेटिनम की अंगूठी में जड़ा हुआ है।

 


लेखक के बारे में