अमेरिका-रूस परमाणु समझौते के समाप्त होने पर डोनाल्ड ट्रंप ने नयी मजबूत संधि का आह्वान किया

अमेरिका-रूस परमाणु समझौते के समाप्त होने पर डोनाल्ड ट्रंप ने नयी मजबूत संधि का आह्वान किया

अमेरिका-रूस परमाणु समझौते के समाप्त होने पर डोनाल्ड ट्रंप ने नयी मजबूत संधि का आह्वान किया
Modified Date: February 6, 2026 / 01:10 am IST
Published Date: February 6, 2026 1:10 am IST

मॉस्को, पांच फरवरी (एपी) अमेरिका-रूस परमाणु समझौते की बृहस्पतिवार को समाप्ति के मद्देनजर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूदा समझौते (जिसे न्यू स्टार्ट संधि के नाम से जाना जाता है) को आगे बढ़ाने के बजाय एक नए और मजबूत समझौते की मांग कर रहे हैं।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘’न्यू स्टार्ट’ (संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया गया एक खराब समझौता, जिसका अन्य बातों के अलावा घोर उल्लंघन हो रहा है) को आगे बढ़ाने के बजाय, हमें अपने परमाणु विशेषज्ञों को एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि पर काम करने के लिए कहना चाहिए जो भविष्य में लंबे समय तक चल सके।’’

एपी

राजकुमार संतोष

संतोष


लेखक के बारे में