Donald Trump Congratulates PM Modi : PM मोदी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! ट्रंप और मेलोनी ने दी बधाई, बोले- आने वाले साल भी होंगे शानदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

Donald Trump Congratulates PM Modi : PM मोदी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! ट्रंप और मेलोनी ने दी बधाई, बोले- आने वाले साल भी होंगे शानदार

Donald Trump Congratulates PM Modi / Image Source : X

Modified Date: June 11, 2026 / 12:00 am IST
Published Date: June 10, 2026 11:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • PM मोदी ने बनाया नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
  • सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने
  • डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई और की जमकर तारीफ

नई दिल्ली : Donald Trump Congratulates PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मौके पर देश भर में जश्न का माहौल है, वहीं विदेश के सबसे दिग्गज नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के इस कार्यकाल की खुलकर सराहना की है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अपना मित्र बताया।  ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, “भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले और एक महान प्रधानमंत्री बनने पर मेरे मित्र नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई। Donald Trump Congratulates PM Modi वह एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान व्यक्ति हैं, जिनके सामने आने वाले समय में महानता और सफलता के कई वर्ष हैं।”

जॉर्जिया मेलोनी ने भी दी बधाई

वहीं दूसरी तरफ, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी बधाई देते हुए लिखा, “नरेंद्र मोदी को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।   Giorgia Meloni Wishes Narendra Modi   हाल के हफ्तों में रोम में उनसे दोबारा मिलना और दोनों देशों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी शुरू करना मेरे लिए बेहद सुखद रहा।”

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.