Donald Trump News : अमेरिका में शुरू हुआ “Golden Age”? ट्रंप बोले-युद्ध खत्म होते ही महंगाई 1.5% तक गिर सकती है, तेल सप्लाई को लेकर किया बड़ा ऐलान

Ads

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के “गोल्डन एज” की शुरुआत का दावा किया है। उनके अनुसार तेल सप्लाई बढ़ने और युद्ध खत्म होने के बाद महंगाई 1.5% तक गिर सकती है। साथ ही वैश्विक ऊर्जा बाजार और शेयर बाजार में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 07:42 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 07:46 AM IST

Donald Trump News / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने अमेरिका के “गोल्डन एज” की शुरुआत का दावा किया।
  • तेल सप्लाई बढ़ने से वैश्विक महंगाई में बड़ी गिरावट की संभावना जताई।
  • चीन यात्रा के दौरान शी जिनपिंग से अहम वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली : Donald Trump News  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए घोषणा की है कि अमेरिका का ‘गोल्डन एज’ शुरू हो चुका है। उन्होंने अर्थव्यवस्था में बड़े सुधारों का संकेत देते हुए रूस के प्रतिबंधित तेल पर छूट जारी रखने और वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई बढ़ाने की बात कही है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, उनके इन कदमों से न केवल तेल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी, बल्कि अमेरिकी जनता को महंगाई से भी बड़ी राहत मिलेगी।

युद्ध खत्म होते ही महंगाई 1.5% तक आ सकती है

Vने दावा किया कि तेल से लदे सैकड़ों जहाज बाजार में आने के लिए तैयार हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतें कम होंगी। उन्होंने बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछला दौर अमेरिकी इतिहास की सबसे भयावह महंगाई का गवाह था, लेकिन अब युद्ध समाप्त होते ही महंगाई की दर 1.5% तक आ सकती है। ट्रंप का दावा है कि जैसे ही युद्ध समाप्त होगा, महंगाई दर घटकर 1.5% तक आ सकती है।

अमेरिकी शेयर बाजार पहले ही ऐतिहासिक ऊंचाई पर

इस बीच, अमेरिकी शेयर बाजार पहले ही अपनी ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुका है, जिसे राष्ट्रपति अपनी आर्थिक नीतियों की सफलता के रूप में देख रहे हैं। Donald Trump Meeting Xi Jinping आपको बता दें की इसके साथ ही, राष्ट्रपति ट्रंप चीन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं, जहाँ वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के लिए हुए रवाना

इस बैठक के दौरान दोनों नेता कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर लगातार दबाव बना रहे हैं कि चीन ईरान पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे। ट्रंप चाहते हैं कि ईरान अमेरिका की शर्तों को माने और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को खोलने के लिए तैयार हो। उनका मुख्य उद्देश्य दो महीने से जारी युद्ध को खत्म करना है।

इन्हें भी पढ़ें:-