Donald Trump Iran Statement: ‘लड़ाई शुरू हो जाएगी..’, सीजफायर के बाद राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका..?
Donald Trump Iran Statement: 'लड़ाई शुरू हो जाएगी..', सीजफायर के बाद राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका..?
donald on iran/ image source: wikimedia
- ट्रंप ने युद्धविराम बढ़ाने से इनकार
- ईरान समझौते को अब तैयार
- परमाणु हथियार मुद्दा सबसे अहम
Donald Trump Iran Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव और संभावित युद्धविराम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि उन्हें युद्धविराम की अवधि बढ़ाने की जरूरत नहीं लगती। उन्होंने कहा, “हम अच्छा कर रहे हैं और मौजूदा हालात में मुझे नहीं लगता कि इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।” ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका अब अपने रुख में और अधिक सख्ती दिखा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि बातचीत के दरवाजे अभी खुले हैं और हालात पूरी तरह टकराव की दिशा में नहीं गए हैं।
US Iran war update: ईरान के साथ चल रही वार्ता को लेकर भी अहम जानकारी दी
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही वार्ता को लेकर भी अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईरान अब समझौता करना चाहता है और दोनों देशों के बीच बातचीत सौहार्दपूर्ण तरीके से जारी है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान अब उन शर्तों पर भी विचार करने के लिए तैयार हो गया है, जिनके लिए वह दो महीने पहले तक तैयार नहीं था। खासतौर पर परमाणु हथियारों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ईरान परमाणु हथियार न रखे।”
Trump ceasefire remarks: ट्रंप ने एक कड़ा संदेश भी दिया
हालांकि ट्रंप ने एक कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हो पाया, तो हालात युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं। “अगर समझौता नहीं हुआ तो लड़ाई शुरू हो जाएगी,” ट्रंप ने कहा। उनके इस बयान से साफ है कि एक ओर जहां कूटनीतिक बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर सैन्य विकल्प भी खुले रखे गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Shani Nakshatra Parivartan: आज शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन चार राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की
- Aaj Ka Panchang 17 April 2026: आज का दिन क्यों है खास? अमावस्या के साए में शुरू होगा दिन, लेकिन शाम होते-होते मिल सकती है खुशखबरी, बस करना होगा ये काम
- 17 April 2026 Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


