Donald Trump ki Qurbani: ‘डोनाल्ड ट्रंप’ को हलाल करने की हो चुकी थी पूरी तैयारी, लेकिन कुर्बानी से कुछ घंटे पहले गृह मंत्रालय ने बचा ली जान, जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला

Donald Trump ki Qurbani: ‘डोनाल्ड ट्रंप’ को हलाल करने की हो चुकी थी पूरी तैयारी, लेकिन कुर्बानी से कुछ घंटे पहले गृह मंत्रालय ने बचा ली जान, जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला

Donald Trump ki Qurbani: ‘डोनाल्ड ट्रंप’ को हलाल करने की हो चुकी थी पूरी तैयारी, लेकिन कुर्बानी से कुछ घंटे पहले गृह मंत्रालय ने बचा ली जान, जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला

Donald Trump ki Qurbani: ‘डोनाल्ड ट्रंप’ को हलाल करने की हो चुकी थी पूरी तैयारी, लेकिन कुर्बानी से कुछ घंटे पहले गृह मंत्रालय ने बचा ली जान, जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला / Image: AI Generated

Modified Date: May 28, 2026 / 01:36 pm IST
Published Date: May 28, 2026 12:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम के दुर्लभ भैंसे की कुर्बानी रोक दी गई
  • सुनहरे बालों की वजह से सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना
  • भैंसे को कब्जे में लेकर राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखने का फैसला किया

ढाका: Donald Trump ki Qurbani बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर अधिकारियों ने ‘‘डोनाल्ड ट्रंप’’ नाम के एक दुर्लभ भैंसे की कुर्बानी रुकवाई और उसे राजधानी के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखने का फैसला किया है। यह भैंसा एल्बिनो (रंगहीनता) नामक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति से पीड़ित है, जिसके कारण शरीर में ‘मेलेनिन’ रंगद्रव्य बहुत कम या बिल्कुल नहीं बनता है। इस भैंसे के लहराते सुनहरे बाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘सिग्नेचर हेयरस्टाइल’ से काफी मिलते-जुलते हैं जिसके कारण इसका नाम ‘‘डोनाल्ड ट्रंप’’ रखा गया है।

‘डोनाल्ड ट्रंप’ को हलाल करने थी तैयारी

Donald Trump ki Qurbani पुलिस के अनुसार, सरकार के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को कुर्बानी दिए जाने से कुछ घंटे पहले ही इस 700 किलोग्राम वजनी भैंसे को कब्जे में ले लिया। इस भैंसे के मालिक मोनिरुज जमान ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज दोपहर पुलिसकर्मी आए और कहा कि सरकार ने संरक्षण के लिए भैंसे को अपने कब्जे में लेने का फैसला किया है। चूंकि हम सरकार के साथ कोई विवाद नहीं चाहते, इसलिए हमने उसे उन्हें सौंप दिया।’’ जमान ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे कहा कि सरकार या तो उन्हें मुआवजा देगी या उनकी भैंसे के बदले में एक और भैंसा, गाय या बैल उपलब्ध कराएगी।

गृह मंत्रालय ने ‘डोनाल्ड ट्रंप’ की कुर्बानी पर लगाई रोक

जमान ने ढाका के बाहरी इलाके केरानीगंज स्थित अपने घर पर कुर्बानी देने के लिए तीन दिन पहले इसे खरीदा था। केरानीगंज थाना प्रभारी रुहुल कुद्दुस ने कहा कि पशुधन विभाग के अधिकारियों का मानना ​​है कि भैंसे की उम्र काफी कम है और उसे कई और वर्षों तक पाला जा सकता है। भैंसे के पूर्व मालिक एवं किसान जिया उद्दीन मृधा ने पहले कहा था कि उनके भाई ने भैंसे का नाम ‘‘डोनाल्ड ट्रम्प’’ रखा था क्योंकि उसके असामान्य सुनहरे बाल अमेरिकी राष्ट्रपति के बालों से मिलते जुलते थे।

सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र

उन्होंने बताया कि यह भैंसा बिकने से पहले ही आगंतुकों और सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ईद की कुर्बानी के लिए लाए गए हजारों पशुओं में यह ‘‘ट्रंप’’ नाम का भैंसा अपने सुनहरे बालों, रंग के कारण काफी अलग और आकर्षक लग रहा है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"