Donald Trump Latest Statement: “अब नहीं बख्शेंगे…” ट्रंप की इन देशों को बड़ी चेतावनी, 50% टैरिफ का किया ऐलान, कहा-अभी से लागू होगा, क्या भारत भी शामिल?
Donald Trump Latest Statement: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी तनाव और संघर्ष के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है, जिससे क्षेत्र में फिलहाल तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
donald trump/ image source: IBC24 FILE IMAGE
- ईरान को हथियार देने पर चेतावनी
- 50% टैरिफ लागू करने की घोषणा
- ट्रंप का सख्त रुख सामने आया
Donald Trump Latest Statement: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी तनाव और संघर्ष के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है, जिससे क्षेत्र में फिलहाल तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सीजफायर का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया, जिसके बाद दोनों देशों की ओर से आधिकारिक पुष्टि भी सामने आई। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उन देशों को सीधी चेतावनी दी है जो ईरान को हथियार उपलब्ध करा रहे हैं।
Donald Trump on War: 50% तक टैरिफ लगाने की दी धमकी
ट्रंप ने कहा कि ऐसे देशों पर 50% तक टैरिफ लगाया जाएगा। यह बयान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दिया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। उनके अनुसार, इस टैरिफ नीति में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने अपने पोस्ट में साफ शब्दों में लिखा कि यह टैरिफ अभी से लागू होगा और इसमें कोई रियायत नहीं होगी।
Middle East War: अमेरिका को सीजफायर और युद्ध में से एक चुनना होगा-अराघची
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिका को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका को अब सीजफायर और युद्ध में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। उनके अनुसार, अमेरिका एक साथ दोनों रास्तों पर नहीं चल सकता है। अराघची ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि या तो अमेरिका युद्धविराम लागू करे या फिर इजराइल के जरिए जारी संघर्ष को आगे बढ़ने दे, लेकिन दोनों स्थितियों को एक साथ बनाए रखना संभव नहीं है।
America Iran War Update: लेबनान में जारी हिंसा का किया जिक्र
अपने पोस्ट में अराघची ने लेबनान में जारी हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय लेबनान में हो रही घटनाओं पर नजर बनाए हुए है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि अब गेंद पूरी तरह अमेरिका के पाले में है। दुनिया यह देख रही है कि अमेरिका अपने किए गए वादों पर कितना खरा उतरता है और वह किस दिशा में आगे बढ़ता है।
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


