ड्रोन हमले से यूएई के फुजैराह में आग लगी, तीन भारतीय घायल

ड्रोन हमले से यूएई के फुजैराह में आग लगी, तीन भारतीय घायल

ड्रोन हमले से यूएई के फुजैराह में आग लगी, तीन भारतीय घायल
Modified Date: May 5, 2026 / 12:20 am IST
Published Date: May 5, 2026 12:20 am IST

दुबई, चार मई (भाषा) ड्रोन हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन (एफओआईजेड) में आग लग जाने पर सोमवार को तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।

दूतावास ने कहा, ‘‘हम प्रभावित भारतीय नागरिकों की उचित चिकित्सकीय देखभाल और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’

भाषा सुभाष रवि कांत


लेखक के बारे में