पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये
Modified Date: March 27, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: March 27, 2026 5:46 pm IST

कराची, 27 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कई इलाकों में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र शाहदकोट से लगभग 74 किलोमीटर पश्चिम में, 14 किलोमीटर की गहराई पर था।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोग दहशत में अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल गए। थाना प्रभारी करीम शाह ने कहा, ‘‘भूकंप के झटके तेज़ थे और पूरे शहर में महसूस किए गए।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक शहर या आसपास के इलाकों में किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

भाषा आशीष देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में