जापान के तोक्यो क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

जापान के तोक्यो क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

जापान के तोक्यो क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं
Modified Date: June 16, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: June 16, 2026 7:33 pm IST

तोक्यो, 16 जून (एपी) जापान के पूर्वी हिस्से में मंगलवार को 5.5 तीव्रता के प्रारंभिक अनुमान वाला भूकंप आया। हालांकि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। यह जानकारी मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी।

जापान के पूर्वी क्षेत्र में तोक्यो भी आता है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7:46 बजे तोक्यो के उत्तर-पूर्व में स्थित इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में आया और इसका केंद्र जमीन से लगभग 50 किलोमीटर नीचे स्थित था।

अग्निशमन और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि अब तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जापानी मीडिया ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के हवाले से बताया कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में चलने वाली शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों को सुरक्षा जांच के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

इसके अनुसार, भूकंप के कारण जोएत्सु और होकुरिकु शिंकानसेन लाइन के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

एपी अमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में