इक्वाडोर में भूस्खलन: मृतक संख्या बढ़कर आठ हुई

Ads

इक्वाडोर में भूस्खलन: मृतक संख्या बढ़कर आठ हुई

  •  
  • Publish Date - March 29, 2023 / 09:46 AM IST,
    Updated On - March 29, 2023 / 09:46 AM IST

एलौसी (इक्वाडोर), 29 मार्च (एपी) मध्य इक्वाडोर में हुए भीषण भूस्खलन के बाद मलबे से छह वर्षीय बच्ची के शव को मंगलवार को निकाले जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर आठ हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

एलौसी में रविवार रात हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 50 मकान ढह गए। इसके बाद जारी बचाव अभियान के दौरान 40 घंटे की तलाश के बाद बच्ची का शव बाहर निकाला गया।

इससे पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने बाद में सात लोगों की मौत की पुष्टि की और मंगलवार को एक बच्ची का शव मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर आठ हो गई।

अधिकारियों ने 60 से अधिक लोगों के लापता होने की जानकारी दी है।

इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पर्वत की ओर की जमीन धंसने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि