चीन के चोंगछिंग में भूस्खलन से आठ लोगों की मौत, 34 लापता

चीन के चोंगछिंग में भूस्खलन से आठ लोगों की मौत, 34 लापता

चीन के चोंगछिंग में भूस्खलन से आठ लोगों की मौत, 34 लापता
Modified Date: July 17, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: July 17, 2026 10:37 pm IST

बीजिंग, 17 जुलाई (एपी) चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगछिंग में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लापता हो गए। इस हादसे में कई रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं तथा 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, मलबे से 10 लोगों को जीवित निकाला गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:08 बजे चोंगछिंग के पेंगशुई काउंटी में चट्टानें और मिट्टी पहाड़ी से नीचे खिसक गईं, जिससे 10 से अधिक रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं।

भूस्खलन वाली जगह के एक किलोमीटर के दायरे में पानी, बिजली और गैस की आपूर्ति काट दी गई ताकि और कोई दिक्कत न हो। 800 से अधिक बचावकर्मी मौके पर मौजूद थे।

प्रसारक के अनुसार, सीसीटीवी द्वारा जारी तस्वीरों में पहाड़ का एक हिस्सा रिहायशी इलाके पर गिरता हुआ दिखाई दिया। भूस्खलन स्थल के निकट कई इमारतें स्थित थीं, जबकि बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे।

एपी

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में