Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन तीन आधुनिक रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण, सीएम साय ने किया आभार व्यक्त
Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद और सरोना स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया।
Amrit Bharat Station Scheme/Image Credit: CG DPR
- पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद और सरोना स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया।
- अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हुआ है सभी स्टेशनों का निर्माण।
- सीएम से ने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।
Amrit Bharat Station Scheme: रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है और इसका प्रत्यक्ष लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल लोकार्पण प्रदेश के रेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति सोशल मीडिया हैंडल एक्स में पोस्ट कर आभार व्यक्त करते हुए यह बात कही।
छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा विकास
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधारभूत अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है। (Amrit Bharat Station Scheme) उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन रेलवे स्टेशनों के विकसित होने से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, स्वच्छ परिसर, आधुनिक यात्री सुविधाएं तथा उन्नत अधोसंरचना से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विकास का सशक्त आधार है रेलवे
Amrit Bharat Station Scheme: मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास का सशक्त आधार है। चांपा, बालोद और सरोना जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों के उन्नयन से व्यापार, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इससे लोगों के लिए आवागमन अधिक सुगम होगा और रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
डबल इंजन की सरकार में हो रहा रेल अधोसंरचना का विस्तार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। (Amrit Bharat Station Scheme) प्रदेश में नई रेल परियोजनाओं, दोहरीकरण, विद्युतीकरण तथा आधुनिक रेलवे सुविधाओं के विस्तार से विकास को नई दिशा मिल रही है। यह परिवर्तन विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- England Test Team Coach: इस दिग्गज ने इंग्लैंड टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनने से किया इनकार, बताई चौंकाने वाली वजह, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
- ED Transfer-Posting List Today: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े पैमाने पर तबादले.. कई दर्जन डिप्टी और एडिशनल डायरेक्टर बदले, रायपुर जोनल ऑफिस में भी फेरबदल, देखें लिस्ट
- CG Vidhan Sabha Latest News: ‘तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं’.. अविश्वास प्रस्ताव पर इस मंत्री का दिखा शायराना अंदाज, स्पीकर ने ली चुटकी तो ठहाको से गूंजा सदन

Facebook


