फ्रांस कराची स्थित अपना वाणिज्य दूतावास स्थायी रूप से बंद करेगा: फ्रांसीसी राजनयिक

फ्रांस कराची स्थित अपना वाणिज्य दूतावास स्थायी रूप से बंद करेगा: फ्रांसीसी राजनयिक

फ्रांस कराची स्थित अपना वाणिज्य दूतावास स्थायी रूप से बंद करेगा: फ्रांसीसी राजनयिक
Modified Date: July 17, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: July 17, 2026 9:21 pm IST

कराची, 17 जुलाई (भाषा) फ्रांस बजट संबंधी कारणों और दुनियाभर में अपनी मौजूदगी कम करने की व्यापक नीति के तहत पाकिस्तान के कराची में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास स्थायी रूप से बंद करेगा। एक फ्रांसीसी राजनयिक ने यह जानकारी दी।

फ्रांस के महावाणिज्य दूत एलेक्सिस शाहतातिंस्की ने बृहस्पतिवार रात कराची में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में कहा कि उनका देश इस्लामाबाद स्थित अपने दूतावास के माध्यम से पाकिस्तान के साथ संबंध बनाए रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मुख्य रूप से इस्लामाबाद स्थित अपने दूतावास के माध्यम से पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना जारी रखेंगे।’’

महावाणिज्य दूत ने कहा कि फ्रांस सरकार ने बजट संबंधी कारणों से पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी फ्रांस की मौजूदगी को सीमित करने की व्यापक नीति का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-फ्रांस व्यापार गठबंधन और ‘अलायंस फ्रांसेज’ (फ्रांसीसी सांस्कृतिक केंद्र) इस ‘‘जीवंत शहर’’ में फ्रांसीसी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

‘अलायंस फ्रांसेज’ कराची के सांस्कृतिक परिदृश्य का लंबे समय से एक सक्रिय हिस्सा रहा है।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में