पश्चिमी नेपाल में बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
पश्चिमी नेपाल में बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, पांच फरवरी (भाषा) नेपाल के बैताडी जिले में बृहस्पतिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों को ले जा रही बस के अचानक खाई में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बैताडी जिले के पुरचौड़ी नगरपालिका क्षेत्र से आ रही एक बस के रात आठ बजे पहाड़ी सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में गिरने से हुई।
पश्चिमी नेपाल के पुरचौड़ी-7 क्षेत्र के बडगाऊ में हुई इस दुर्घटना में सात पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई एवं 45 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा संतोष राजकुमार
राजकुमार

Facebook


