बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने नवनिर्वाचित सांसदों का गजट जारी किया

Ads

बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने नवनिर्वाचित सांसदों का गजट जारी किया

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 02:37 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 02:37 PM IST

ढाका, 14 फरवरी (भाषा) बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने 13वें आम चुनाव में नवनिर्वाचित सांसदों की सूची वाला एक गजट प्रकाशित किया है। मीडिया में आईं खबरों में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

गजट प्रकाशन के बाद सांसदों के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात 300 संसदीय क्षेत्रों में से 297 के लिए गजट प्रकाशित किया गया।

बीडीन्यूज24 समाचार पोर्टल के अनुसार, अब अगला चरण शपथ ग्रहण समारोह है जिसमें वे आधिकारिक तौर पर संसद में पदभार ग्रहण करेंगे।

बांग्लादेश में बृहस्पतिवार को देश के 300 निर्वाचन क्षेत्रों में से 299 में संसदीय चुनाव आयोजित किए गए।

चुनाव परिणामों के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 297 में से 209 सीट पर जीत हासिल की तथा वह दो दशक के अंतराल के बाद सत्ता में वापस लौटी है।

वहीं, दक्षिणपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीट पर जीत दर्ज की है।

अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है।

भाषा

प्रचेता जोहेब

जोहेब