Reported By: Indresh Suryavanshi
,Controversy On Vande Mataram. Image Source- IBC24
उज्जैनः Controversy On Vande Mataram: देश में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के इमाम नासिर अली नदवी ने इसे अनिवार्य किए जाने का विरोध करते हुए विवादित बयान दिया है। उनके बयान के बाद संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
दरअसल, इमाम नासिर अली नदवी ने कहा कि जहां ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य किया जाएगा, वहां से अभिभावक अपने बच्चों को निकाल लें। उन्होंने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि किसी भी धार्मिक समुदाय पर किसी विशेष गीत को अनिवार्य करना उचित नहीं है और यह उनकी धार्मिक आजादी के खिलाफ है।
Controversy On Vande Mataram: इमाम के इस बयान पर संत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। संत रामेश्वर दास, अध्यक्ष रामा दल अखाड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करता तो उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। संत रामेश्वर दास ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है और इसका विरोध देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे बयानों पर संज्ञान लेने की मांग की।