ईयू प्रमुख ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा

ईयू प्रमुख ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा

ईयू प्रमुख ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा
Modified Date: September 16, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: September 16, 2026 2:41 pm IST

ब्रसेल्स, 16 सितंबर (एपी) यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को स्ट्रासबर्ग में अपने वार्षिक ‘स्टेट ऑफ द यूरोपियन यूनियन’ भाषण के दौरान 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और चैटबॉट्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा।

यूरोपीय संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि बहुत से लोग बड़ी प्रौद्योगिकियों की ताकत को इतना अधिक और अजेय मानते हैं कि मानो उससे बचा नहीं जा सकता। मैं इससे सहमत नहीं हूं।’’

वॉन डेर लेयेन ने कहा, ‘‘हमें नशे की तरह लत लगाने वाले फीचर्स को स्वीकार करने की जरूरत नहीं है। हमें यह स्वीकार करने की जरूरत नहीं है कि बच्चों को लगातार अत्यधिक प्रभाव डालने वाली सामग्री की ओर खींचा जाए। हमें यह भी स्वीकार करने की जरूरत नहीं है कि लड़कियों की तस्वीरों से एआई के जरिए अश्लील तस्वीरें बनाई जाएं।’’

ईयू प्रमुख ने कहा कि उनके प्रस्ताव के तहत 13 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए अभिभावकों की निगरानी वाले ‘मिनी अकाउंट’ की अनुमति दी जाएगी।

अब यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देश इस प्रस्ताव पर मतदान करेंगे। यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तनाव पैदा कर सकता है जो लंबे समय से तकनीकी क्षेत्र पर नियमन की आलोचना करते रहे हैं।

एपी शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में