ईयू प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कनाडा के समूह का पहला सहयोगी सदस्य बनाने की इच्छा जताई

ईयू प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कनाडा के समूह का पहला सहयोगी सदस्य बनाने की इच्छा जताई

ईयू प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कनाडा के समूह का पहला सहयोगी सदस्य बनाने की इच्छा जताई
Modified Date: September 16, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: September 16, 2026 2:33 pm IST

स्ट्रासबर्ग (फ्रांस), 16 सितंबर (एपी) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से कहा कि वह चाहती हैं कि कनाडा के यूरोपीय संघ (ईयू) का पहला एसोसिएट सदस्य बनने का रास्ता साफ हो।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए शुल्कों और कनाडा को देश का 51वां राज्य बनाने संबंधी बार-बार दिए गए बयानों के बीच ओटावा द्वारा यूरोप के साथ आर्थिक व सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने की कोशिश किये जाने के साथ ही उर्सुला का यह बयान आया है।

कनाडा, अमेरिका के साथ अपने व्यापार पर अत्यधिक निर्भरता कम करने के लिए ईयू के साथ “विशेष गठबंधन” की बात कर चुका है।

उर्सुला ने यूरोपीय संघ के वार्षिक ‘स्टेट ऑफ द यूरोपियन यूनियन’ संबोधन के दौरान कार्नी से कहा, “मैं आपके साथ मिलकर कनाडा को ईयू का पहला एसोसिएट सदस्य बनाने का रास्ता साफ करने पर काम करना चाहती हूं।”

यूरोपीय सांसदों ने कार्नी का खड़े होकर स्वागत किया।

वह बृहस्पतिवार को यूरोपीय संसद को संबोधित करने वाले हैं।

उर्सुला ने कहा कि कनाडा और यूरोपीय संघ अपने मौजूदा मुक्त व्यापार समझौते सीईटीए के आधार पर आगे बढ़ेंगे और “भविष्य के लिए गठबंधन” के व्यापक ढांचे के तहत एक ऐसा संबंध बनाएंगे, जिसका उद्देश्य “साझा समृद्धि व आर्थिक सुरक्षा क्षेत्र” तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि यह करीबी संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं है बल्कि साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आधारित है।

उर्सुला ने कहा, “सबसे बढ़कर मार्क, यूरोप और कनाडा लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। हम मानते हैं कि शक्ति केवल सबसे ताकतवर, सबसे अमीर या सबसे ऊंची आवाज वाले लोगों के पास नहीं होती, बल्कि यह हम सभी की होती है। लोकतंत्रों को यह स्वतंत्रता होनी चाहिए कि वे तय कर सकें कि उन्हें किसके साथ काम करना है।”

एपी जितेंद्र वैभव

वैभव


लेखक के बारे में