नेशविल में क्रिसमस पर विस्फोट

Ads

नेशविल में क्रिसमस पर विस्फोट

  •  
  • Publish Date - December 25, 2020 / 03:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नेशविल (अमेरिका), 25 दिसंबर (एपी) अमेरिका के नेशविल में क्रिसमस की सुबह एक वाहन में विस्फोट हुआ और एक बड़े क्षेत्र में खिड़कियों के कांच टूटकर एवं अन्य मलबे बिखर गये तथा आसपास के भवन में कंपन महसूस किया गया।

मेट्रो नेशविल पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे विस्फोट हुआ जिसके बाद प्रांतीय एवं संघीय अधिकारियों के साथ साथ अग्निशमन विभाग एवं अन्य आपात सेवाएं वहां पहुंच गयीं।

घटनास्थल पर आग की लपटें और काला धुंआ उठता देखा गया। यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है और रेस्तरां तथा कई अन्य खुदरा दुकानें हैं।

इस विस्फोट के चलते आसपास के भवनों में झटका महसूस किया गया और बहुत जोरदार आवाज सुनाई दी।

मेट्रो नेशविल ऑफिस ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट ने नेशविल टेलीविजन केंद्र डब्ल्यूकेआरएन को बताया कि मनोरंजन के लिए खड़े एक वाहन में धमाका हो गया और कई भवनों को नुकसान पहुंचा। वैसे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नेशविल टेलीविजन केंद्र ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि यह धमाका संदिग्ध नहीं जान पड़ता है।

एपी

राजकुमार उमा

उमा