विदेश मंत्री जयशंकर ने यूएई में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की
विदेश मंत्री जयशंकर ने यूएई में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की
अबू धाबी, 11 अप्रैल (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत से की।
दो-दिवसीय दौरे पर यूएई पहुंचे जयशंकर के पश्चिम एशिया संघर्ष से बने हालातों पर विचारों के आदान-प्रदान की उम्मीद है।
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा की शुरुआत भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत से की। मैंने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच उनकी भलाई और सुरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बात की।”
पोस्ट में कहा गया, “इस कठिन समय में स्थानीय समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की जाती है। साथ ही भारतीय समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करने में यूएई सरकार के समर्थन की भी सराहना की जाती है।”
विदेश मंत्री मॉरीशस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। मॉरीशस में उन्होंने नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लिया था।
भाषा प्रशांत सुरेश
सुरेश

Facebook


