स्पेन में प्रवासियों से भरी नौका के मुश्किल में फंसने से पांच लोगों की मौत, कई लापता

Ads

स्पेन में प्रवासियों से भरी नौका के मुश्किल में फंसने से पांच लोगों की मौत, कई लापता

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 09:20 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 09:20 PM IST

बार्सिलोना, तीन सितंबर (एपी) अटलांटिक महासागर में पश्चिमी अफ़्रीकी देशों के प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के मुश्किल में फंसने के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। इस हादसे के बाद 44 लोगों को सुरक्षित बचाकर कैनरी द्वीप लाया गया है।

स्पेन की समुद्री बचाव सेवा ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसके एक विमान ने बुधवार अपराह्न ग्रैन कैनरिया द्वीप के दक्षिण में लगभग 120 किलोमीटर (74 मील) दूर बहती हुई एक ‘खतरनाक हालत वाली’ नौका देखी।

बचे हुए तीन लोगों को तुरंत हेलीकॉप्टर से द्वीप पर स्थित अस्पताल ले जाया गया। बाकी 41 प्रवासियों को नौका से सुरक्षित बाहर निकाला गया और बृहस्पतिवार तड़के आर्गिनगुइन बंदरगाह पर उतारा गया, जहां रेड क्रॉस ने उनकी देखभाल की।

कैनरीज में रेड क्रॉस के प्रवक्ता होजे एंटोनियो रोड्रिगेज वेरोना ने बताया कि बचे हुए सभी लोग पुरुष थे, जिनमें से कुछ नाबालिग थे और वे माली या सेनेगल से आए थे।

एसोसिएटेड प्रेस के साथ फोन पर हुई बातचीत में रोड्रिगेज वेरोना ने बताया कि बचे हुए लोग घबराए हुए और डिहाइड्रेटेड (शरीर में पानी की कमी) थे। जमीन पर पहुंचते ही कई लोग गिर पड़े या उन्हें उल्टियां होने लगीं। उनकी कमजोर सेहत की वजह से सटीक जानकारी मिलना मुश्किल था, फिर भी प्रवासियों ने बताया कि वे गाम्बिया से निकले थे और ‘कई-कई दिनों’ तक समुद्र में फंसे रहे।

एपी रवि कांत रवि कांत माधव

माधव