भारत-बांग्लादेश के बीच 5 MoU पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, जानिए पीएम मोदी के दौरे की बड़ी बातें

भारत-बांग्लादेश के बीच 5 MoU पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, जानिए पीएम मोदी के दौरे की बड़ी बातें

भारत-बांग्लादेश के बीच 5 MoU पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, जानिए पीएम मोदी के दौरे की बड़ी बातें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: March 25, 2021 5:44 pm IST

ढाका, 25 मार्च (भाषा) बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान नई दिल्ली और ढाका के बीच कम से कम पांच सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

पढ़ें- सावधान! बिना मास्क और फेसकवर के पाए गए तो लगेगा 500 का जुर्माना.. आदेश जारी

मोदी बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह और इसके संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती समारोह में शामिल होने शुक्रवार को ढाका पहुंचेंगे।

पढ़ें- कमिश्नर ने खुद का वेतन रोकने के दिए निर्देश, पहले कर्मचारियों के लि…

प्रधानमंत्री मोदी 26 से 27 मार्च तक की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे। कोविड-19 महामारी के बाद से मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है।

पढ़ें- सुनील नामदेव और साजिद हाशमी के खिलाफ FIR दर्ज, चैनल के नाम पर ठगी क…

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमेन ने कहा कि एमओयू की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है, लेकिन कम से कम पांच एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

 


लेखक के बारे में